Search KhabarFast

Press ESC to close

भोपाल में महिला की हत्या का खुलासा, पति की प्रेमिका ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

भोपाल में महिला की हत्या का खुलासा, पति की प्रेमिका ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। 23 अगस्त को राखी रैकवार के पति मोनू रैकवार ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन चार दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 27 अगस्त को गोरेगांव इलाके के एक खंडहर मकान से राखी की लाश बरामद हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम संबंध और जलन से जुड़ा निकला।

पति की प्रेमिका पर गहराया शक

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान राखी के पति की प्रेमिका शशि रैकवार से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान शशि पर शक गहराता गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, शशि को राखी का अपने पति मोनू के साथ रहना पसंद नहीं था। इसी नाराजगी के चलते उसने हत्या की साजिश रची।

पुराने प्रेमी को साजिश में किया शामिल

पुलिस के अनुसार, शशि ने इस साजिश में अपने पुराने प्रेमी नरेंद्र को भी शामिल किया। दोनों ने कथित तौर पर राखी की हत्या की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान शशि ने राखी का मुंह दबाया, जबकि नरेंद्र ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद दुपट्टे से उसके गले पर गांठ कस दी गई। कुछ ही देर में राखी की मौत हो गई।

खंडहर मकान में छिपाया शव

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर राखी के शव को चादर से ढका और पास के एक खंडहर मकान में छिपा दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद नरेंद्र वहां से फरार होकर इटारसी चला गया। इधर राखी के परिवार को उसके गायब होने की चिंता थी और पति ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज

27 अगस्त को खंडहर से शव मिलने के बाद रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने शशि रैकवार को उसके घर से हिरासत में लिया। वहीं, नरेंद्र के इटारसी में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया है। एसीपी अंकिता खातरकर के मुताबिक, महिला की गुमशुदगी की शिकायत 23 अगस्त को दर्ज हुई थी और 27 अगस्त को शव मिलने के बाद जांच में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Also read: पत्नी ने पति और पड़ोसन की कॉल रिकॉर्डिंग लाउडस्पीकर पर सुनाई, बदनामी के बोझ तले महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान 15 अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन पर सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने तथा लापरवाही बरतने

महाराष्ट्र में बैन, MP में धड़ल्ले से बिक्री! पाकिस्तानी क्रीम में मिला खतरनाक पारा

Beauty Cream Side Affect:खूबसूरत और गोरी त्वचा पाने की चाहत में इस्तेमाल की जाने वाली ब्यूटी क्रीम अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में पाकिस्तान में बनी एक ब्यूटी क्रीम की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्रीम में पारे (Mercury) की मात्रा तय सुरक्षित सीमा से हजारों गुना ज्यादा है।

होटल जैसी लग्जरी और पानी में भी चलने वाली SUV अनंत सिंह देंगे दामाद को, जानें Land Rover Defender की खासियत

Bihar News:बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस शादी में मेहमानों की खातिरदारी से लेकर महंगे तोहफों तक की खूब चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा सुर्खियां उस लग्जरी कार की हैं, जो अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को गिफ्ट करने वाले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast