Search KhabarFast

Press ESC to close

सुवाखोली में बिजली घर की जमीन का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश

सुवाखोली में बिजली घर की जमीन का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए जल्द काम शुरू करने के निर्देश

Uttarakhand News: देहरादून, 29 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीसीएल, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से प्रस्तावित बिजली घर की भूमि से संबंधित जानकारी ली और भूमि संबंधी विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि से संबंधित सभी समस्याओं एवं विसंगतियों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि प्रस्तावित बिजली घर के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने तथा निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सुवाखोली में प्रस्तावित शौचालय के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को भूमि से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, मोहन सिंह, डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद बलोनी, निदेशक यूपीसीएल मदन राम आर्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

Also read: उत्तराखंड के व्यापारियों से सीएम धामी का संवाद, बोले- आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड के व्यापारियों से सीएम धामी का संवाद, बोले- आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के उपरांत आईटीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से संवाद किया।

उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय की शुरुआत, सीएम धामी ने 43.50 करोड़ के कामों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी में उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, मानसखण्ड खेल परिसर के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast