Delhi News: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके में एक युवक को मैट्रो स्टेशन के पास गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान निहाल खान (32) के रूप में बताई जा रही है। जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है, उसकी प्रेम प्रसंग के कारण गोली मारी गई है।
यह वारदात पीरागढ़ी मैट्रो स्टेशन के पास एक सोसायटी के गेट नंबर-2 के बाहर हुई है। जिस समय युवक मैट्रो स्टेशन की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गोली मारी गई है, घायल युवक की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी पता चला है, की घायल युवक का किसी महिला के साथ दोस्ती थी। उसके साथ लिव-इन रिलेशन में भी रहने की बात सामने आई है। जिसको लेकर विवाद चल रहा था।
फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर, पश्चिम विहार वेस्ट थाना की पुलिस टीम जांच के लिए पहुंच गई। क्राइम टीम को भी बाद में मौके पर बुलाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई थी। डीसीपी आउटर विक्रम सिंह मीणा ने कहा मामले की छानबीन कर रहे हैं।