'सबने हमारी क्रांति को फैशन शो बना दिया...', राहुल-प्रियंका पर भड़के मायावती के भतीजे आकाश आनंद

'सबने हमारी क्रांति को फैशन शो बना दिया...', राहुल-प्रियंका पर भड़के मायावती के भतीजे आकाश आनंद

Akash Anand On Ambedkar Controversy: संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है। लेकिन सत्र के दौरान भाजपार्टी के नेता और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति अभी भी जारी है। संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रोटेस्ट कर रही है। लेकिन इस बीच, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

आकाश आनंद ने किया पोस्ट

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के भतीजे और बसपा नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए  बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी भगवान ही हैं। लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना आज कल एक फैशन हो गया है।

'बीएसपी का मिशन जारी रहेगा'

आकाश आनंद ने कहा कि पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में उनका अपमान किया। फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बनाया। उसके बाद अब अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब की छवि के साथ छेड़छाड़ की। देश के दलित, शोषित, वंचितों और उपेक्षितों के आत्म-सम्मान के लिए बीएसपी का मिशन जारी रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह को पश्चाताप करना ही पड़ेगा।

बता दें, बसपा का भी आज दिल्ली में प्रदर्शन है। पार्टी आज लखनऊ में दोपहर एक बजे विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

कैसे हुई इस विवाद की शुरुआत?

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत 17दिसंबर को अमित शाह के संसद में दिए एक भाषण के बाद हुई थी। राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट से आंबेडकर के इस्तीफे के बारे में बात कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा 'अभी एक फैशन हो गया है...आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। 

अमित शाह के इस बयान से सियासत गरमा गई। जिसके बाद से ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया। कांग्रेस के साथ सभी विपक्ष पार्टियां अमित शाह और सरकार का विरोध कर उनसे इस्तीफे की मांग करने लगे।

Leave a comment