Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर तो गुस्से से झल्ला उठीं पूर्व सेलेक्टर की वाइफ! किसको सुनाई खरी-खोटी

वैभव को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर तो गुस्से से झल्ला उठीं पूर्व सेलेक्टर की वाइफ! किसको सुनाई खरी-खोटी

IND vs AFG: 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच खेला गया। उस मैच में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। जिससे हर कोई हैरान था, यहां तक सवाल भी उठने लगे थे कि सूर्यवंशी को ड्रॉप क्यों किया गया।          

दरअसल टीम इडिया के पूर्व कप्तान और सिलेक्टर रह चुके कृष्णामाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूबल चैनल पर अफगानिस्तान और इंडिया के बीच खेले गए पहले टी20 मैच को लेकर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने वैभव को ड्रॉप किए जाने पर उनकी पत्नी का रिएक्शन कैसा था ये बताया।

कृष्णामाचारी श्रीकांत की पत्नी नाराज  

कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि सूर्यवंशी ने नहीं खेला, तो हम एक मूवी देखने लगे। मेरी पत्नी चिल्ला रही थी कि सूर्यवंशी नहीं खेला और बहस करने लगी कि जो पिछळे मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वह नहीं खेल रहा है। अब अगर वह अगला मैच खेलता है, तो वह चितिंत रहेगा कि अगर उनसे अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो फिर उसे बाहर कर दिया जाएगा।                                          

कृष्णामाचारी श्रीकांत ने क्या कहा  

कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि आप गलत सिग्रल भेज रहे हैं और आप सभी खिलाड़ियों के मन में शक पैदा कर रहे हैं। सूर्यवंशी ने घरेलू टूर्नामेंट के हर मुकाबले में रन बनाए हैं। उसे प्रोमोट करना चाहिए। कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि यह टीम मैनजमेंट संजू सैमसन के साथ खेल रहा है। मुझे सैमसन पर दया आती है, .या तो आप उन्हें ज्यादा मौके दें और फिर ड्रॉप कर दें या वैभव सूर्यवंशी को बिना ड्रॉप किए कई मैच दें।       

Also read: विनेश फोगाट को वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली एंट्री, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इमरान खान की हिरासत पर ऑस्ट्रेलिया के 7 पूर्व कप्तानों ने जताई चिंता, विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की हिरासत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने मानवीय चिंता जताई है। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग को पत्र लिखकर इमरान खान के साथ हिरासत में किए जा रहे व्यवहार को लेकर चिंता व्यक्त की है।

भारत-पाकिस्तान की हॉकी में फिर होगी टक्कर, इस दिन होगा आमना-सामना; पाकिस्तान के आने पर सरकार की मंजूरी जरूरी

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी खेल का मुकाबला होता है, रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। अब एक बार फिर दोनों टीमें हॉकी के मैदान पर आमने-सामने हो सकती हैं। खास बात यह है कि यह मुकाबला भारतीय जमीन पर होने वाला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast