Search KhabarFast

Press ESC to close

उपकप्तान तो बने लेकिन अब बैटिंग ऑर्डर को लेकर तरसे, टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा पर सवाल

उपकप्तान तो बने लेकिन अब बैटिंग ऑर्डर को लेकर तरसे, टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा पर सवाल

Tilak Verma Batting Position: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। ये सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं, उपक्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है।

हालांकि, टीम के उपकप्तान बनने के बाद भी तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जिसकी वजह टीम कॉम्बिनेशन है।

तिलक किस पोजिशन पर करेंगे बल्लेबाजी

तिलक वर्मा के टी20 करियर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में तिलक वर्मा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली के बाद उन्हें बल्लेबाजी के लिए नीचे भेज दिया गया। दूसरी तरफ संजू सैमसन को ओपनिंग का रोल दिया गया। हालांकि, पिछली कुछ सीरीज में तिलक वर्मा पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी अफगानिस्तान के खिलाफ किस स्थान पर बल्लेबाजी करने आते हैं।

डिविलियर्स ने पूछे सवाल

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन पर सवाल खड़े किए हैं। एबी डिविलियर्स ने कहा कि बल्लेबाजों के चयन को लेकर कुछ दिक्कतें होंगी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, सूर्यवंशी और तिलक वर्मा है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहीं संतुलन बनाना मुश्किल होगा। हालांकि, तिलक वर्मा के लिए अच्छी बात ये है कि उन्होंने दलीप ट्रॉफी में रन बनाए हैं।   

Also read: मैदान पर भिड़े वैभव सूर्यवंशी- तिलक वर्मा,पंच मारने पर हुई भिड़ंत;अंपायर ने दोनों को किया अलग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नेशनल टीवी पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात, सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने मजाकिया और शांत अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित एक पुराने क्रिकेट विवाद का किस्सा सुना रहे हैं।

विनेश फोगाट को वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली एंट्री, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार, 10 सितंबर को विनेश फोगाट की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast