
Manmohan Singh Death Live Updates:पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका निधन उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुआ और उनकी मृत्यु की पुष्टि AIIMS ने की है। उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर फैली है।
कांग्रेस मुख्यालय से निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि कल (28 दिसंबर) को होगी। अंतिम संस्कार 10 से 11 बजे की बीच किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
CWC की बैठक में मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें CWC के स्थायी मेंबर और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।
अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए 27 और 28 दिसंबर की अपनी प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है। उनकी यात्रा का पहला चरण कल खत्म होना था. आज मुजफ्फरपुर और कल उनकी यात्रा वैशाली में रहने वाली थी।
मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
देश के गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
पूर्व पीएम के निधन पर शशि थरूर ने जताया दुख
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "यह बहुत दुखद है. वह एक महान प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की सेवा की. हम अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं और दिल्ली वापस जा रहे हैं.
दिल्ली लौटे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
कर्नाटक के बेलगावी से लौटे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।
पूर्व पीएम निधन पर सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। निधन के बाद देर रात मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AIIMS से उनके दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।
Leave a comment