Search KhabarFast

Press ESC to close

घर वापसी को तैयार हुईं ममता बनर्जी! TMC के कांग्रेस में विलय होने के लिए राहुल के सामने रखी शर्त

घर वापसी को तैयार हुईं ममता बनर्जी! TMC के कांग्रेस में विलय होने के लिए राहुल के सामने रखी शर्त

TMC To Merge In Congress: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद टीएमसी के भीतर जो भगदड़ मची है, वह रोके नहीं रुक रही। एक-एक कर टीएमसी के विधायक-सांसद ममता से छिटकते जा रहा हैं। टीएमसी में मचे घमासान का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी तक 58 विधायक और लगभग 18 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है।

दूसरी तरफ ममता बनर्जी के सारे दांव फेल होते जा रहे हैं। ना किसी सांसद और ना ही विधायक से संपर्क हो पा रहा है। अब ममता बनर्जी ने अपने सियासी बर्चस्व को बचाने के लिए कांग्रेस के साथ विलय करने का मन बनाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है लेकिन, 10 जून को टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है।

राहुल-अभिषेक की मुलाकात

टीएमसी के कांग्रेस में विलय होने की खबरों की अटकलें उस वक्त तेज हो गई, जब टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विलय को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक टीएमसी के लिए विलय के लिए कांग्रेस के सामने शर्तें रखी गई हैं। शर्तें ये हैं कि ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजा जाए और राज्यसभा का नेता बनाया जाए। हालांकि, इस बात की पुष्टी अभी नहीं हुई है। इससे पहले 9 जून को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।      

Also read: ‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

ममता ने कुछ दिन का वक्त मांगा था

बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय की नेता ने ममता बनर्जी  को प्रस्ताव दिया था कि TMC को कांग्रेस का विलय कर लेना चाहिए, वरना भाजपा उन्हें आम आदमी पार्टी की तरह परेशान करेगी। साथही उनकी पार्टी के अंदरूनी लोग भी अभषेक बनर्जी के खिलाफ हैं। इसलिए उनके लिए हालात अनूकुल नहीं है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि विलय करने के लिए ममता बनर्जी ने कुछ समय मांगा था। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast