Search KhabarFast

Press ESC to close

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मलबे से बाहर निकाले गए लोगों में से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहा है। जिन्हें इलाज के लिए शहर के अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। राहत बचाव टीम मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर सुरक्षित निकालने में लगी हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के समय इमारत के अंदर कुल कितने लोग मौजूद थे।

Also read: NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

हादसे में पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि,सेना, एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मिलकर राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि इस हादसे में पहले तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जो बाद में बढ़कर चार हो गई। घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में तेजी से जारी है और सभी मेडिकल टीमें अलर्ट पर हैं। अभी भी लगभग 12 से 18 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि कुछ फंसे हुए लोगों का सेना से संपर्क भी हुआ है और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast