India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। गिल ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट में 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी।
4 गेंदबाज और 7 बल्लेबाजों के साथ उतरेगी टीम
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा, "हमारे सामने अच्छी वाली सिरदर्दी है। तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। हमने अभी फाइनल कॉम्बिनेशन तय नहीं किया है, लेकिन हम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे।"गिल ने बताया कि टीम में 7 बल्लेबाज होंगे। उन्होंने कहा, "हमारी टीम में 7 बल्लेबाज होंगे। 8 और 9 नंबर पर अंशुल और आकाशदीप भी थोड़ी बैटिंग कर लेते हैं। हमने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है, नीतीश भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
पुरानी गेंद का महारथी कौन?
कप्तान गिल ने टीम की एक बड़ी चिंता भी सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि जब गेंद पुरानी हो जाएगी, तब गेंदबाजी अटैक को कौन लीड करेगा, इसका हल निकालना होगा।उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह पेस अटैक को लीड करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप खेल सकते हैं। भारत के पास रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में सिर्फ 2 स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं। मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है, उनकी जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को स्क्वाड में जगह मिली है।
Also read: IND vs NZ: हाथ में फ्रैक्चर, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे सेंटनर; न्यूजीलैंड में इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान
चोट से ठीक होकर वापसी कर रहे ऋषभ पंत को लेकर भी गिल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंत इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और दुनिया भर में शतक लगा चुके हैं।
भारत का टेस्ट स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा