
Jalgaon Clash: नए साल के पहले दिन ही महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव का मामला सामने आया है। शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन की ओर से हॉर्न बजाने को लेकर दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार, जलगांव जिले के पलाधी गांव में मंगलवार की रात को पथराव और आगजनी की घटना हुई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन के चालक ने तेज हॉर्न बजा दिया। इससे लोग नाराज हो गए। इसके बाद ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई।
गुस्साई भीड़ ने पथराव किया और दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। जलगांव के कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तो वहीं, करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
आज शाम तक कर्फ्यू लागू
इस मामले में जलगांव एएसपी कविता नेरकर ने बताया कि इलाके में शांति बनी रहे इसलिए गांव में बुधवार की शाम 6 बजे तक गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंगलवार की रात धारण गांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पर्दा गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद पर झगड़ा हुआ। जिसमें कुछ दुकानों में आग लगा दी गई।
उन्होंने आगे कहा कि हमने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। आंतरिक विवाद को लेकर घटना हुई। अज्ञात 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव वालों से अपील है कि कानून के खिलाफ न जाएं और शांति बनाएं रखें।Jalgaon Clash: नए साल के पहले दिन ही महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव का मामला सामने आया है। शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन की ओर से हॉर्न बजाने को लेकर दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार, जलगांव जिले के पलाधी गांव में मंगलवार की रात को पथराव और आगजनी की घटना हुई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन के चालक ने तेज हॉर्न बजा दिया। इससे लोग नाराज हो गए। इसके बाद ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई।
गुस्साई भीड़ ने पथराव किया और दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। जलगांव के कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तो वहीं, करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
आज शाम तक कर्फ्यू लागू
इस मामले में जलगांव एएसपी कविता नेरकर ने बताया कि इलाके में शांति बनी रहे इसलिए गांव में बुधवार की शाम 6 बजे तक गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंगलवार की रात धारण गांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पर्दा गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद पर झगड़ा हुआ। जिसमें कुछ दुकानों में आग लगा दी गई।
उन्होंने आगे कहा कि हमने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। आंतरिक विवाद को लेकर घटना हुई। अज्ञात 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव वालों से अपील है कि कानून के खिलाफ न जाएं और शांति बनाएं रखें।
बता दें, पिछले महीने परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के सामने रखी संविधान की प्रति को तोड़ने के बाद भड़क गई थी। इसके बाद परभणी में हिंसा ने आक्रामक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पत्थर फेंके. सड़क पर दुकानें और कारें भी जलाईं गईं।
Leave a comment