Search KhabarFast

Press ESC to close

'मुझसे पूछा तक नहीं जा रहा…', अपनी ही पार्टी से हुए नाराज कमलनाथ और दिग्विजय

'मुझसे पूछा तक नहीं जा रहा…',   अपनी ही पार्टी से हुए नाराज कमलनाथ और दिग्विजय

Mp News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस में कहल की खबरें सामने आ रही है। पूर्व सीएम और सीनियर कांग्रेस नेता कमल नाथ ने संगठन से नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में महारैली में अनदेखी का आरोप लगाया है। इस रैली को लेकर एक बैठक की गई। इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिंघार, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और राज्य पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए।

इस बैठक में पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा, 'आजकल ऐसा हो रहा है कि संगठन में नियुक्तियों के बारे में मुझसे पूछा तक नहीं जा रहा है। नियुक्तियों के बारे में सीनियर नेताओं से बात की जानी चाहिए। मुझे बैठकों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है और ऐसा पहले भी होता रहा है। हाल ही में मुझे मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि PCC में मीटिंग हुई है।

दिग्विजय भी दिखे नाराज!

कमल नाथ के साथ-साथ सीनियर नेता दिग्विजय सिंह भी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा, "मुझे मीटिंग का एजेंडा बैठक से कुछ मिनट पहले ही बताया गया। हमारे लिए यह मुमकिन नहीं है क्योंकि हमें मोबाइल के जरिए मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, "सभी सीनियर नेताओं की राय के बाद ही फैसले लिए जा रहे हैं। हो सकता है कि कुछ गलतफहमी हो गई हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast