Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi News: उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Udyog Bhawan Fire: दिल्ली के उद्योग भवन इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज बुधवार सुबह इलाके के पास बसी मजदूरों की झुग्गियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। दमकलकर्मियों ने बताया कि आज सुबह 5:10 बजे आग को काबू में कर लिया और सुबह 5:30 बजे आग के नियंत्रण में होने की सूचना दी गई।

Also read: Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में आई फिर गिरावट, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

कैसे लगी आग?

शुरुआती जांच में पता चला कि यह आग लेबर झुग्गी के पास एक इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी, जो में इलाके में बने मजदूरों के अस्थायी कमरों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग 20 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरु किया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने बताया कि उन्हें आज सुबह करीब 5 बजे आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

दमकल विभाग के अनुसार. जिस जगह आग लगी थी वहां मजदूरों का कैंप लगा हुआ था। फिलहाल. जांच जारी है। यह आग इतनी भीषण थी कि बड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। अचानक लगी यह आग लोगों के बीच दहशत का कारण बन चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast