Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: जाम और प्रदूषण से छुटकारा पाने की तैयारी तेज, दिल्ली-NCR को मिलेंगे तीन नए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर

Delhi News: जाम और प्रदूषण से छुटकारा पाने की तैयारी तेज, दिल्ली-NCR को मिलेंगे तीन नए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर

Delhi Orbital Rail Corridor: दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लोगों को ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण की समस्या के निजात दिलाने के लिए सरकार एक नई योजना लेकर आई है। सरकार की इस नई योजना के तहत एनसीआर मास्टर प्लान-2041 पर काम रही हैं। जिसके जरिए दिल्ली को बायपास करते हुए तीन ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। ये रेल कॉरिडोर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहरों और औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ेगा। इसका उद्देश्य राजधानी में ट्रैफिक जाम को कम करना है। जिससे सड़कों पर भीड़ कम होगी और प्रदूषण में कमी आएगी।

1. पहला कॉरिडोर: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) – कुंडली-मानेसर-पलवल

दिल्ली को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार तेजी के काम कर रही है। दिल्ली को बायपास करने वाला पहला कॉरिडोर हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC)  है। जो कुंडली (सोनीपत) से शुरू होकर मानेसर और सोहना होते हुए पलवल तक जाएगा। यह कॉरिडोर हरियाणा के औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों को जोड़ेगा और दिल्ली से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का दबाव कम करेगा।

Also read: Weather Update : हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

2. दूसरा कॉरिडोर: उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ेगा

दूसरा कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और हरियाणा के कई औद्योगिक हब को जोड़ने का काम करेगा। इस कॉरिडोर में सोनीपत-शामली-मेरुत-जेवर-नूंह-भिवाड़ी-रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक-पानीपत का इलाका शामिल हैं।

3. तीसरा कॉरिडोर:

तीसरा कॉरिडोर सबसे अहम माना जा रहा है। क्योंकि यह एनसीआर के बाहरी जिलों को आपस में जोड़ेगा। फिलहाल, यह परियोजना अभी अपने वैचारिक चरणों में है। जिसमें करनाल-जींद-भिवानी-महेंद्रगढ़-नारनौल-बहरोड़-अलवर-डिबाई-गढ़मुक्तेश्वर-हस्तिनापुर-मुजफ्फरनगर-करनाल को आपस में जोड़ा जा सकता हैं।

क्यों जरूरी है यह परियोजना?

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में रोजाना लाखों यात्री और मालगाड़ियां शहर के केंद्र से गुजरती हैं। जिस वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस वजह से वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है और सफर में लगने वाला समय में भीी इजाफा होता है। लेकिन यह तीन ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर दिल्ली को चारों तरफ से कवर करेगी, जिससे दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे नहीं लगेगी। यात्रा भी तेज होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast