सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस टीम द्वारा तत्पर व प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 नाबालिग सहित 02 आरोपी को किया काबू।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो जिसमें थाना भोंडसी, गुरुग्राम के क्षेत्र में सोहना एक्सप्रेसवे नजदीक धुनेला पर स्कॉर्पियो गाड़ी को सड़क के बीच खड़ी करके स्टंटबाजी करके गाड़ी चालक द्वारा अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डालने का अपराध करना पाया जाने पर उनके खिलाफ दिनांक 23.06.2026 को थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया।
▪️ थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दिनांक 23.06.2026 को ही 01 नाबालिग सहित 02 आरोपियों को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। नाबालिग आरोपी की पहचान नूरदीन (उम्र-36 वर्ष) निवासी धुनेला, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। उपरोक्त अभियोग में स्टंट बाजी की वारदात को एक नाबालिक लड़के ने अंजाम दिया था जिसके बाद गाड़ी मालिक नूरदीन को अभियोग में शामिल अनुसंधान कर गिरफ्तार किया गया ।
▪️आरोपी नूरदीन द्वारा नाबालिग लड़के को गाड़ी दी थी जिसने गाड़ी को सड़क के बीच खड़ा करके स्टंटबाजी की थी।
▪️उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 गाड़ी (स्कॉर्पियो) बरामद की गई है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।