Search KhabarFast

Press ESC to close

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। लेकिन इस दौरान उनकी सेहत ने सबका ध्यान खींचा। जिसे लेकर सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबसे पहले इस सम्मान के लिए आभार जताया। फिर  अपनी हालिया सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में भी खुलकर बात की।

सेहत को लेकर फैंस हुए चिंतित

बता दें, दिग्गज सिंगर अलका याग्निक को कल 23 जून को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण अवॉर्ड मिला। यह उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। लेकिन समारोह के दौरान, उन्हें चलने-फिरने के लिए वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और इवेंट स्टाफ की मदद लेनी पड़ी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर गया और वे उनकी सेहत को लेकर चिंतित हुए। इसके बाद अलका याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि सेहत से जुड़ी समस्याओं के कारण वे पिछले दो सालों से लोगों के बीच कम ही आ रही थीं। साथ ही, उन्होंने इस मुश्किल समय में मिले सहयोग और दुआओं के लिए भी आभार जताया।

Also read: 'आवरापन 2' के बाद नए धमाके की तैयारी में इमरान हाशमी, शैतानी लुक में आएंगे नजर; फैंस की बढ़ी धड़कनें

अलका याग्निक का पोस्ट

उन्होंने लिखा 'पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट और लोगों के बीच आने-जाने से दूर रही हूँ और अपनी ज़िंदगी के सफ़र के बारे में ज़्यादा कुछ शेयर नहीं किया है। आपमें से कई लोग जानते थे कि मैं सेहत से जुड़ी मुश्किलों से गुज़र रही हूँ और इस पूरे समय में आपका प्यार, दुआएँ, मैसेज और अटूट साथ हर कदम पर मेरे साथ रहा है।' बहुत कम मौकों पर सबके सामने आने वालीं 'अगर तुम साथ हो' गाने की सिंगर ने कहा कि उन्होंने पद्म सम्मान "आभार से भरे दिल" के साथ स्वीकार किया और इसे बहुत ही विनम्रता का अनुभव कराने वाला बताया। उन्होंने 'आज, जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक - प्रतिष्ठित पद्म भूषण - को लेने के लिए निकली, तो मेरा दिल आभार से भरा हुआ था।

यह सम्मान मुझे बहुत विनम्रता का अहसास कराता है, और भले ही इस पर मेरा नाम है, लेकिन यह उतना ही उन सभी सुनने वालों का भी है जिन्होंने मेरी आवाज़ को अपनी ज़िंदगी में जगह दी, मेरे गानों को पीढ़ियों तक आगे बढ़ाया, और अच्छे और मुश्किल, दोनों ही समय में मेरा साथ दिया। यह पल खास तौर पर मायने रखता है क्योंकि यह न सिर्फ़ मेरे काम की पहचान है, बल्कि प्यार, उम्मीद और हिम्मत से मिलने वाली ताकत की याद भी दिलाता है। मैं धीरे-धीरे वापसी कर रही हूँ, और मैं आज यहाँ आना चाहती थी - न सिर्फ़ अपने लिए, बल्कि आप सभी के लिए भी जो इस सफ़र का हिस्सा रहे हैं," उन्होंने आगे कहा।

राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा धन्यवाद

अलका याग्निक ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा 'इतने सालों तक आपके स्नेह, दया, दुआओं और मुझ पर भरोसे के लिए आपका धन्यवाद। मैं इन सभी को अपने साथ संजोकर रखती हूँ। आज मैंने सिर्फ़ एक अवॉर्ड ही नहीं लिया, बल्कि उन लाखों लोगों का प्यार भी महसूस किया जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast