नए साल से बदल जाएंगे LPG स‍िलेंडर से लेकर UPI तक जैसे कई न‍ियम, मिडल क्लास पर पड़ेगा सीधा असर

नए साल से बदल जाएंगे LPG स‍िलेंडर से लेकर UPI तक जैसे कई न‍ियम, मिडल क्लास पर पड़ेगा सीधा असर

 Rule Change From 1st January 2025: आज साल 2024 का आखिरी दिन है। कल से नया साल 2025 शुरु हो जाएगा। नए साल के साथ ही पर्सनल फाइनेंस और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को म‍िलेंगे। 1 जनवरी, 2025 से देश में कई नियमों में अहम बदलाव होने वाले हैं। इसमें एलपीजी की कीमतों से लेकर और ईपीएफओ तक के नियम शामिल हैं।  

1 जनवरी 2025 से होने वाले इन बदलावों के बारे में आपको जानना जरूरी है। क्‍योंक‍ि इन बदलावों के बारे में जानकारी न होने से महत्वपूर्ण समय-सीमाएं छूट सकती हैं, जिससे कुछ योजनाओं के लाभ से आप वंचित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बार 1 जनवरी से क्या-क्या बदलेगा और आप की जेब पर कितना असर पड़ेगा।

LPG की कीमतों में बदलाव

आमतौर हर महीने की एक तारीख को सरकार LPG के दाम में बदलाव करती है। बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव हुए हैं। तो वहीं, 14 किलो के सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत लंबे समय से स्थिर बनी हुई है। ऐसे में इस बार भी LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है।

EPFO सदस्यों के लिए ATM सुविधा

पीएफ अकाउंट होल्डर्स को साल 2025 की शुरुआत में एक खास तोहफा मिल सकता है। ये तोहफा EPFO में पंजीकृत 7 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार, रेगुलर डेबिट कार्ड की तरह EPFO से पैसे न‍िकालने के ल‍िए ATM कार्ड जारी करे। लेबर मिनिस्ट्री इस पर काम कर रही है। एक बयान में, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार देश के कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए अपने आईटी सिस्टम को बढ़ाने की प्रक्रिया में है। 

फीचर फोन के लिए UPI ल‍िमिट बढेगी

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब UPI 123Pay का इस्तेमाल करके 10 हजार रुपये तक का यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा। यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। पहले यह लिमिट 5 हजार रुपये हुआ करती थी। लेकिन अब सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

फिक्स्ड डिपॉजिट में हुए बदलाव

RBI ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और हाउसिंग फाइनेंस फर्मों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट नियमों में बदलाव किया है। ये नए FD नियम जनवरी 2025 में लागू होंगे।

सेंसेक्स, ननिफ्टी की 50 मंथली कॉन्‍ट्रैक्‍ट की तारीख

सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्‍ट्रैक्‍ट खत्‍म होने की तारीख को 1 जनवरी 2025 से बदल द‍िया जाएगा। 28 नवंबर को बीएसई की घोषणा के अनुसार, सेंसेक्स के साप्ताहिक कॉन्‍ट्रैक्‍ट 1 जनवरी 2025 से हर हफ्ते शुक्रवार से हर मंगलवार को खत्‍म होंगे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में बदलाव का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी, 2025 से लागू हो जाएगा। NSE ने इस बारे में जानकारी देते हुए 29 नवंबर को एक सर्कुलर जारी किया था। अब फिननिफ्टी, मिडसीपीनिफ्टी और निफ्टीनेक्स्ट50 के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स संबंधित महीने के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे। बैंकनिफ्टी के मंथली और क्वार्टर्ली कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायरी मंथ के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे।

Leave a comment