Search KhabarFast

Press ESC to close

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

अब बगावत करने वाले सांसदों की लिस्ट सामने आई है। आशर्चय की बात ये है कि लिस्ट में वो नाम भी शामिल हैं, जो ममता बनर्जी के करीबी माने जाते रहे हैं। इससे न सिर्फ टीएमसी को बल्कि ममता बनर्जी को भी झटका लगा है।

टीएमसी के बागी सांसदों की  लिस्ट

टीएमसी के बागी सांसदों में काकोली घोष, यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, बापी हलथर, जगदीश चंद्र बसुनिया, खली उर रहमान, सयोनी घोष, माला रॉय, दीपक अधिकारी, कालीपद सोरेन, जून मालिया, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, असिम कुमार मल, शर्मिला सरकार और अरूप चक्रवर्ती का नाम शामिल है। इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, टीएमसी की तरफ से दावा किया गया था कि सिर्फ 12 सांसदों ने बगावत की है।                                     

Also read: Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

टीएमसी के विलय की चर्चा

दूसरी तरफ अब खबरें ये भी आ रही हैं की टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है। बताया जा रहा है कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी के बीच विलय को लेकर चर्चा हुई है। अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के सामने शर्तें भी रखी हैं। शर्तों के अनुसार ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजा जाए और उन्हें राज्यसभा की नेता बनाए जाने की मांग रखी हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टी अभी नहीं हुई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast