Search KhabarFast

Press ESC to close

52.54 करोड़ की लागत से बन रहा संपर्क पथ, पटना साहिब स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

52.54 करोड़ की लागत से बन रहा संपर्क पथ, पटना साहिब स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Bihar News:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना सिटी में जेपी गंगा पथ परियोजना के तहत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जेपी गंगा पथ से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पटना सिटी के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

52.54 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 1.5 किलोमीटर लंबा संपर्क पथ

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल ने मुख्यमंत्री को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संपर्क पथ की कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 52.54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना का निर्माण कार्य 5 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था।

यह संपर्क पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पटना घाट स्थित जेपी गंगा पथ के संपर्क बिंदु पर समाप्त होगा। परियोजना के तहत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का निर्माण भी कराया जा रहा है।

अशोक राजपथ और मारूफगंज मंडी को जाम से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि संपर्क पथ के तैयार होने से अशोक राजपथ और मारूफगंज मंडी क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावा दलहट्टा, चरखीपर और आसपास के इलाकों के लोगों को भी बेहतर सड़क संपर्कता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से भी जोड़ा जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा का पालन करने का निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सड़क और यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के पूरा होने से पटना सिटी में यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सड़क और यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के पूरा होने से पटना सिटी में यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also read: Bihar News: बिहार के कटिहार में काल बना ट्रक! गंगा स्नान के लिए निकले परिवार की कार से टक्कर, 3 की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM Dhami ने काशीपुर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं सकारात्मक निस्तारण के निर्देश

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचकर अस्थाई हैलीपैड पर उपस्थित आमजन व जनप्रतिनिधियों र्से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

Uttarakhand News: धामी सरकार में मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का बढ़ा दायरा, MBBS की 1700 और नर्सिंग की 11,495 सीटें

Uttarakhand News:उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के दौरान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश को तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज मिले हैं। इससे न केवल मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई के अवसर बढ़े हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast