Search KhabarFast

Press ESC to close

JEE Main 2027: NTA ने कैटेगरी चयन को लेकर जारी की एडवाइजरी, NRI और OCI अभ्यर्थी ध्यान दें ये निर्देश

JEE Main 2027: NTA ने कैटेगरी चयन को लेकर जारी की एडवाइजरी, NRI और OCI अभ्यर्थी ध्यान दें ये निर्देश

JEE Main 2027: जेईई मेन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 के आवेदन फॉर्म में कैटेगरी के चयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने भारतीय नागरिकों, विदेशी नागरिकों, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों और आधार कार्ड के बिना रहने वाले NRI उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कैटेगरी निर्धारित की है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी नागरिकता और आधार की स्थिति के अनुसार ही आवेदन फॉर्म में विकल्प चुनें।

आवेदन में चुनी गई कैटेगरी उनके आधिकारिक पहचान दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए

आवेदन में चुनी गई कैटेगरी उनके आधिकारिक पहचान दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए, वरना आगे चलकर एडमिशन में दिक्कत हो सकती है।एनटीए की एडवाइजरी के अनुसार, भारतीय नागरिकों के साथ वे NRI उम्मीदवार भी इंडियन नेशनल्स कैटेगरी में आएंगे, जिनके पास आधार कार्ड है। वहीं विदेशी नागरिक और OCI कार्डधारकों को फॉरेन नेशनल्स विकल्प का चयन करना होगा। ऐसे NRI उम्मीदवार जिनके पास भारतीय पासपोर्ट है, लेकिन आधार कार्ड नहीं है, उन्हें बिना आधार कार्ड वाले एनआरआई कैटेगरी में आवेदन करना होगा। जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी।

Also read: Delhi-Merrut Namo Bharat: 16 नवंबर से दौड़ेंगी 8 फास्ट ट्रेनें, सिर्फ 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं

उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं, जबकि 23 से 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन होगा। आवेदन में सुधार 27 से 29 नवंबर तक किया जा सकेगा।परीक्षा से जुड़ा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। एग्जाम सिटी स्लिप 30 दिसंबर 2026 को, एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को जारी होगा और परीक्षा 20-24 और 28 जनवरी 2027 को होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि रजिस्ट्रेशन के लिए अपने DigiLocker, JanParichay या e-Pramaan क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करें और जहां जरूरी हो, DigiLocker की Re-KYC प्रक्रिया भी पूरी करें। आवेदन फॉर्म में दर्ज नाम और जन्मतिथि कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट से मेल खाने चाहिए। फॉर्म सबमिट करने से पहले व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 15 Nov 2026: 15 नवंबर को दिल्ली-NCR में धुंध के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें देशभर के मौसम हाल

Kal Ka Mausam 15 Nov 2026: 15 नवंबर को दिल्ली-NCR में धुंध के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें देशभर के मौसम हालदेशभर में 15 नवंबर को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश

Hero की नई इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्टिंग शुरू, VIDA UBX जल्द दे सकती है दस्तक

Hero Bike To Be Launched:देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल UBX को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 में पेश की गई इस बाइक

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast