Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के कटिहार में काल बना ट्रक! गंगा स्नान के लिए निकले परिवार की कार से टक्कर, 3 की मौत

Bihar News: बिहार के कटिहार में काल बना ट्रक! गंगा स्नान के लिए निकले परिवार की कार से टक्कर, 3 की मौत

Bihar News: बिहार के कटिहार में गंगा स्नान की आस्था के साथ घर से निकले एक परिवार की खुशियां चंद पलों में मातम में बदल गईं। मनिहारी गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे परिवार की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क पर बालू लदे ट्रक में पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बैगना निवासी शंभू सिंह अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसी के साथ किया कार से मनिहारी गंगा घाट जा रहे थे। कार में एक दंपती के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और उनकी पड़ोसी महिला भी सवार थीं। इसी दौरान रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बालू लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बताया जा रहा है कि कटिहार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार चालक ट्रक को समय रहते देख नहीं पाया और पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में 68 वर्षीय शंभू सिंह, उनकी पत्नी उषा सिंह और पड़ोसी मंजू रानी शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है।

वहीं हादसे में घायल बच्चा और कार चालक को तत्काल मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मनिहारी थाना प्रभारी संतोष झा ने बताया कि सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण बालू लदा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान कटिहार की ओर से आ रही किया कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गंगा स्नान के लिए निकले परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से बैगना इलाके में शोक का माहौल है। जिस यात्रा की शुरुआत आस्था और उत्साह के साथ हुई थी, उसका अंत एक दर्दनाक हादसे के रूप में हुआ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Crime: दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया! मुंगेर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: बिहार के मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

Success story: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर की बहू दृष्टि मित्तल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर न्यायिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के घोषित अंतिम परिणाम में दृष्टि मित्तल ने समग्र मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से आदमपुर सहित पूरे हिसार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

Uttarakhand News: स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड के दो शहरों ने मारी बाजी, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गौरव

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast