Search KhabarFast

Press ESC to close

Hero की नई इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्टिंग शुरू, VIDA UBX जल्द दे सकती है दस्तक

Hero की नई इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्टिंग शुरू, VIDA UBX जल्द दे सकती है दस्तक

Hero Bike To Be Launched:देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल UBX को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 में पेश की गई इस बाइक के टेस्ट मॉडल की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।

टेस्टिंग के दौरान बाइक को पूरी तरह से कैमोफ्लाज कवर में देखा गया। हालांकि, इसका डिजाइन EICMA में दिखाए गए VIDA UBX प्रोटोटाइप से मिलता-जुलता नजर आता है। इसमें सुपरमोटो से प्रेरित स्ट्रीटफाइटर लुक मिलने की उम्मीद है। बाइक में सिंगल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्लिम LED इंडिकेटर्स, चौड़े हैंडलबार और स्पोर्टी बॉडी डिजाइन जैसे फीचर्स दिखाई दिए हैं।

मिलेंगे USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, VIDA UBX में स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है। बाइक में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और चेन ड्राइव सेटअप भी देखा गया है। इसके अलावा इसमें कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बैटरी, रेंज और कीमत का खुलासा बाकी

Hero MotoCorp ने अभी तक VIDA UBX की बैटरी क्षमता, मोटर पावर, टॉर्क, टॉप स्पीड और रेंज की जानकारी साझा नहीं की है। इसकी कीमत और आधिकारिक लॉन्च डेट भी घोषित नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे 2027 के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2.5 लाख से 3.1 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

VIDA के लिए क्यों खास है यह बाइक?

फिलहाल VIDA ब्रांड के तहत कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है। UBX के बाजार में आने के बाद ब्रांड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कदम रखेगा। ऐसे में यह Hero के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में अहम मॉडल हो सकती है।
 

Also read: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर! AQI 348 के पार, कई इलाकों में 400+ पहुंचा प्रदूषण

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JEE Main 2027: NTA ने कैटेगरी चयन को लेकर जारी की एडवाइजरी, NRI और OCI अभ्यर्थी ध्यान दें ये निर्देश

JEE Main 2027: जेईई मेन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 के आवेदन फॉर्म में कैटेगरी के चयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने भारतीय नागरिकों, विदेशी नागरिकों, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों और आधार कार्ड के बिना रहने वाले NRI उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कैटेगरी निर्धारित की है।

Kal Ka Mausam 15 Nov 2026: 15 नवंबर को दिल्ली-NCR में धुंध के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें देशभर के मौसम हाल

Kal Ka Mausam 15 Nov 2026: 15 नवंबर को दिल्ली-NCR में धुंध के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें देशभर के मौसम हालदेशभर में 15 नवंबर को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast