Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचकर अस्थाई हैलीपैड पर उपस्थित आमजन व जनप्रतिनिधियों र्से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं एवं जनहित से जुड़े विषय भी रखे।
आमजन की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर उनका समयबद्ध एवं सकारात्मक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
जवाबदेह एवं जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर निवासी बाँके गोयनका के आवास पर पहुंचे
इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर निवासी बाँके गोयनका के आवास पर पहुंचे, जहां उनके पुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिवारजनों को भी इस शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Also read: Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी, मंजीत सिंह, फरजाना बेगम, सीमा चौहान, राम मेहरोत्रा, राजेश कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, चौधरी खिलेन्द्र सिंह, यशपाल राजहंस, गौरव शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसपी स्वपन कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद थे।