Search KhabarFast

Press ESC to close

21 जून को क्यों मनाया जाता है International Yoga Day? कैसे हुई इसकी शुरुआत, यहां जानें सबकुछ

21 जून को क्यों मनाया जाता है International Yoga Day? कैसे हुई इसकी शुरुआत, यहां जानें सबकुछ

International Yoga Day 2026: अच्छी लाइफस्टाइल, हेल्थ और मन की शांति के लिए योगा ही एकमात्र बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day Yoga) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। लोगों को अच्छे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया जाता है। इस साल 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसका थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Ageing) है। लेकिन कभी आपने सोचा है, योगा दिवस के लिए 21 जून की ही तारीख क्यों चुनी?

क्यों चुनी 21 जून की तारीख?

दरअसल, 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) कहा जाता है। इस दिन सूर्य की रोशनी सबसे ज्यादा समय तक रहती है। यह दिन प्रकृति में संतुलन का प्रतीक है।

Also read: Horoscope Today 18 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी राशि का हाल

कैसे हुई इंटरनेशनल योगा डे की शुरुआत?

बता दें, इंटरनेशनल योगा डे की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने 21 जून के प्राकृतिक महत्व को देखते हुए 27 सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में इस तारीख को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को दुनिया भर में योग दिवस मनाया गया।

योग के लाभ

1. शारीरिक फिटनेस, लचीलापन और मजबूती बढ़ाता है।

2. तनाव, चिंता और अवसाद कम करता है।

3. प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करता है।

4. सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त फायदेमंद हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 17 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, इन्हें बरतनी होगी सावधानी

Horoscope Today 17 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार, 17 जून 2026 को ग्रहों की स्थिति के अनुसार ज्यादातर राशियों में करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं।

Horoscope Today 18 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope Today 18 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार, 18 जून 2026 है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल एक बार फिर से आपके जीवन की दिशा तय करने वाली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast