Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story : बिना हाथों के जन्मी माऊली आडूकर बनी BMC में ऑफिसर, पैरों से करती हैं काम

Success Story : बिना हाथों के जन्मी माऊली आडूकर बनी BMC में ऑफिसर, पैरों से करती हैं काम

Success Story : महाराष्ट्र के कोल्हापुर की माऊली आडूकर का जन्म दोनों हाथों के बिना हुआ था। शुरुआत में एक स्कूल द्वारा दाखिला देने से मना किए जाने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी। माऊली ने अपने पैरों को ही अपनी ताकत बनाया और पैरों की उंगलियों से सुई में धागा पिरोने, खाना बनाने और कंप्यूटर चलाने जैसे सभी रोजमर्रा के काम करने में महारत हासिल की।

Also read: IAS Pari Bishnoi: 24 साल की उम्र में परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर की बनी बहू

अपनी इसी लगन के साथ उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने पैरों से कंप्यूटर चलाकर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फिर साइकोलॉजी में मास्टर्स (M.A.) की डिग्री भी प्राप्त की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की और अपनी कड़ी मेहनत से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।

वर्तमान में माऊली BMC में 'असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर' के पद पर कार्यरत हैं। अब उनका अगला लक्ष्य महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में शामिल होना है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम; इस चीज के लिए मिलेगा एक्सट्रा टाइम

NEET PG Exams Rules Changes:नीट परीक्ष पेपर लीक होने के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में है। भले ही नीट की परीक्षा दोबारा कराई गई हो लेकिन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन 25 जुलाई तक चलाता रहा और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; जानें कितने हुए सफल?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast