Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकार कर रही नई डिजिटल सुविधा की तैयारी, इस दिन से एटीएम और यूपीआई से निकलेगा पीएफ का पैसा

सरकार कर रही नई डिजिटल सुविधा की तैयारी, इस दिन से एटीएम और यूपीआई से निकलेगा पीएफ का पैसा

EPFO Big 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। सरकार जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से पैसे निकालने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाने जा रही है। नए डिजिटल सिस्टम के तहत अब कर्मचारी अपने पीएफ का पैसा एटीएम और यूपीआई के जरिए भी निकाल सकेंगे। इस सुविधा को EPFO 3.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अनुसार इस नई व्यवस्था पर लंबे समय से काम चल रहा था और अब इसकी टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। जैसे ही यह सिस्टम पूरी तरह लागू होगा, पीएफ क्लेम की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी। सरकार जल्द ही इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और नियमों की घोषणा कर सकती है।

कब से शुरू होगी सुविधा

सूत्रों के मुताबिक, यह सुविधा जून के अंत तक शुरू की जा सकती है। इसके लागू होने के बाद कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस का एक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। बताया जा रहा है कि एटीएम के जरिए पीएफ खाते से लगभग 75 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकेगी। वहीं यूपीआई के माध्यम से यह सीमा करीब 50 प्रतिशत तक हो सकती है। हालांकि, पूरा पीएफ केवल उन्हीं स्थितियों में निकाला जा सकेगा जैसे रिटायरमेंट, नौकरी छूटना या किसी गंभीर स्थिति में।

जरूरी शर्तें करनी होंगी पूरी

सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। अब लोगों को पीएफ निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया और दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नई व्यवस्था के तहत पीएफ खाताधारकों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। जैसे यूएन नंबर का एक्टिव होना, केवाईसी पूरी होना और आधार, पैन व मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी होगा। जैसे ही सिस्टम लाइव होगा, यूजर्स को उमंग ऐप और ईपीएफओ पोर्टल पर “लिंक पीएफ विद यूपीआई” का नया विकल्प दिखाई देगा।

अब प्रक्रिया होगी आसान

अभी तक पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है, जिसके बाद वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग में कई दिन लग जाते हैं। लेकिन नई डिजिटल व्यवस्था के बाद यह प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ भी साझेदारी की है। इस नए बदलाव के बाद पीएफ सिस्टम पूरी तरह डिजिटल और हाईटेक हो जाएगा, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Also read: Delhi News: अग्निवीरों के लिए रोजगार का रास्ता साफ, ग्रुप-c नौकरियों में 20% का रिजर्वेशन पक्का

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast