Search KhabarFast

Press ESC to close

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव... IMD ने 24 जून तक भारी बारिश, आंधी और लू का अलर्ट जारी किया

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव... IMD ने 24 जून तक भारी बारिश, आंधी और लू का अलर्ट जारी किया

Heavy Rain Alert: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 जून तक के लिए नया राष्ट्रीय मौसम बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ रही है, वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल, बिहार, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में अलग-अलग दिनों में लगातार तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में तो रेड अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां बहुत अधिक बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में तेजी से बदल सकता है मौसम

IMD के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अभी कई शहरों से गुजर रही है और अगले 4 से 5 दिनों में यह तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इससे इन राज्यों में मौसम तेजी से बदलने की संभावना है। इसके साथ ही देश के करीब 30 मौसम क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में 18 से 20 जून तक तेज धूल भरी आंधी और थंडरस्क्वाल देखने को मिल सकता है। बिहार में 18 से 19 जून के बीच 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भी तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है।

इन राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना 

उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 18 से 22 जून तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस मौसम बदलाव के बीच कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर भी जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 से 24 जून तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी कई दिनों तक गर्म हवाओं का असर रहेगा। 

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में देशभर का मौसम और अधिक अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है। 
  Also read: Delhi News: नीट छात्रों के लिए बड़ी राहत, 21 जून को दिल्ली में बसें रहेंगी फ्री, पेरेंट्स के लिए भी खास तोहफा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छठ यात्रियों के लिए खुशखबरी ! आनंद विहार-भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

Anand Vihar Bhagalpur Special Train: छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों बिहारवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली में उमड़ी भीड़ और कंफर्म टिकट न मिलने की मार झेल रहे

Jio का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹10,000 में मिलेगी 3 साल की वैलिडिटी; अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा समेत कई फायदे

Jio 3 Year Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी है। अब ग्राहकों को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इस प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड

Kal Ka Mausam 9 November 2026: कल 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Kal Ka Mausam 9 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast