Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: हरियाणा, दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: हरियाणा, दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। साथ ही अब मानसून भी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 12 घंटों के भीतर देश के करीब 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे कई जगहों पर पेड़ गिरने, बिजली व्यवस्था बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में 19 से लेकर 24 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने 19 जून से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं और सुबह या दोपहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके बाद 20 और 21 जून को भी दिल्ली में धूलभरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है। हालांकि 20 जून से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।  19 जून को पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छठ यात्रियों के लिए खुशखबरी ! आनंद विहार-भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

Anand Vihar Bhagalpur Special Train: छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों बिहारवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली में उमड़ी भीड़ और कंफर्म टिकट न मिलने की मार झेल रहे

Jio का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹10,000 में मिलेगी 3 साल की वैलिडिटी; अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा समेत कई फायदे

Jio 3 Year Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी है। अब ग्राहकों को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इस प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड

Kal Ka Mausam 9 November 2026: कल 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Kal Ka Mausam 9 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर को दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast