Horoscope Today 18 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार, 18 जून 2026 है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल एक बार फिर से आपके जीवन की दिशा तय करने वाली है। आज के दिन कुछ राशियों पर भाग्य का सितारा चमक रहा है तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए विस्तार से पूरा दैनिक राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों को आज के दिन भागदौड़ करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन खर्चे सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में टकराव से बचें। स्वास्थ्य सामान्ल रहेगा, लेकिन सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज के दिन वृषभ राशि के जातक जोश से काम करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। करियर में बड़ों का सहयोगी मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों को लेकर बड़े फैसले टालें। परिवार में छोटी बहस हो सकती है, धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव न लें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। करियर में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के आर्शीवाद से बिगड़े काम बनेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। रिश्ते में मिठास वापस आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि वालों का काम में मन लगेगा। करियर में उन्नति रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संतान और परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सावधानी बरतें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में प्रगति होगी। ऑफिस में विवाद हो सकता है। लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक फैसले सावधानी से लें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में काम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन तनाव से बचें।
Also read: Somvati Amavasya Katha 2026: अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए आज पढ़ें सोमवती अमावस्या की पौराणिक कथा, पितृदोष से भी मिलेगी मुक्ति
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। करियर में उन्नति के मौके आएंगे। संतान पक्ष को पढ़ाई में मेहनत जारी रखनी होगी। धन लाभ के योग हैं। खर्चों पर ध्यान देना होगा। परिवार और प्रेम जीवन में सुधार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। मानसिक चिंताएं दूर होंगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन सीखने का रहेगा। करियर में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम जीवन में अनबन बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज के दिन कुंभ राशि के जातकों की योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में नए विचार से बॉस प्रभावित होंगे। बिजनेस में धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और मुश्किल काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के घूमने जाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक शांति मिलेगी। करियर में स्थिरता रहेगी। परिवार और प्रेम जीवन सुखद होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।