Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 17 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, इन्हें बरतनी होगी सावधानी

Horoscope Today 17 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन राशियों के अटके काम होंगे पूरे, इन्हें बरतनी होगी सावधानी

Horoscope Today 17 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार, 17 जून 2026 को ग्रहों की स्थिति के अनुसार ज्यादातर राशियों में करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। कुछ राशियों को मेहनत का फल मिलने की संभावना है, जबकि कुछ को पुराने अटके कामों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए विस्तार से पूरा दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कामों में सक्रिय रहेंगे। जोखिम भरे निवेश में जल्दबाजी न करें।  परिवार में पैतृक संपत्ति की समस्या हल होगी।  वाहन चलाते समय सावधनी बरतें। जीवनसाथी के साथ खुशी भरा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंस लेकिन सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में अच्छे संबंध बनाने पर फोकस करें। नई प्रॉपर्टी से जुड़े काम अच्छे से निपटेंगे। आर्थिक लाभ होने के आसार है। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। परिवार में किसी बड़े मुद्दे पर चर्चा होगी, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज के दिन मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें और अपने काम पर फोकस करें। बिजनेस में बड़ा फैसला ले सकते हैं। निवेश से पहले सही जानकारी जरूरी है। पैसों को संभालकर खर्च करें। घर-परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसका सम्मान करें। सेहत के मामले में चिंता कम होगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लंबे समय से रुके पैसे वापस मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पेट संबंधी दिक्कत हो सकती हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को मेहनत जारी रखनी होगी। संतान पक्ष को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिलने से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में प्रमोशनके योग बन रहे हैं। करियर में परिवार और पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन बिजी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम और जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नए बिजनेस में लाभ होगा। यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में समय रहते मन-मुटाव दूर कर लें। स्वास्थ्य में जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है। डॉक्टर को जरूर दिखाएं, नहीं तो बाद में तकलीफ बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी है।

Also read: Somvati Amavasya 2026 इस साल मिलेगा दोगुना पुण्य...2026 में दो बार सोमवती अमावस्या, जानें दूसरी तारीख

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पढ़ाई क्षेत्र में लगे हुए छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी को समय दें और उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में धन लाभ के योग है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के लिए समय निकालें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बातचीत करते समय अपनी बोली पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजजूत रहेगी। बदलते मौसम मेंअपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन से किए गए काम सफल होंगे। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी को समय दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचारों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में समझदारी दिखाएं। परिवार में सहयोग और प्यार की अहसास बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन निवेश के लिए सोच-समझकर फैसला लें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 16 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार, 16 जून 2026 को चंद्रमा अपनी राशि मिथुन में गोचर कर रहा है, जिससे संचार, बुद्धिमत्ता और व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कुछ राशियों को आज करियर और धन के मजबूत योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए विस्तार से पूरा दैनिक राशिफल

Somvati Amavasya 2026 इस साल मिलेगा दोगुना पुण्य...2026 में दो बार सोमवती अमावस्या, जानें दूसरी तारीख

साल 2026 में सोमवती अमावस्या का एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, क्योंकि इस साल दो बार सोमवती अमावस्या पड़ेगी। पहली सोमवती अमावस्या आज 15 जून को मनाई जा रही है। जबकि दूसरी 9 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर व्रत, पूजा और दीपदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast