Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: नीट छात्रों के लिए बड़ी राहत, 21 जून को दिल्ली में बसें रहेंगी फ्री, पेरेंट्स के लिए भी खास तोहफा

Delhi News: नीट छात्रों के लिए बड़ी राहत, 21 जून को दिल्ली में बसें रहेंगी फ्री, पेरेंट्स के लिए भी खास तोहफा

Delhi News: राजाधानी दिल्ली की रेखा सरकार पर नीट (NEET)  परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एक बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के दिन छात्रों के लिए दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों को फ्री कर दिया है। इससे छात्रों का परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्रों को दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत दी है।  

इसके साथ ही अभ्यर्थियों के साथ आने वाले माता-पिता के लिए भी एक खास व्यवस्था की गई है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने इसे एक “बड़ा सरप्राइज” बताया है। दिल्ली सरकार ने छात्रों के परिजनों के लिए 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन्स स्थापित करने का फैसला किया है।

इसके लेकर प्रशासन ने की तरफ से एक बयान जारी किया गया है।बयान में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर बनने वाले कूलिंग जोन्स का मकसद धूप और गर्मी से तपते माता पिता को आराम और राहत देना है।परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था यानी धूप से बचाने के लिए शेड और कुर्सियों का इंतजाम होगा। साथ ही अभिभावकों के लि ए ओआरएस(ORS) घोल, ठंडा पीने का पानी, नींबू पानी मुफ्त में दिया जाएगा।  यहां आराम करने वाले लोगों के लिए चाय और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फर्स्ट एड की सुविधा भी मौजूद रहेगी।

Also read: Delhi News: अग्निवीरों के लिए रोजगार का रास्ता साफ, ग्रुप-c नौकरियों में 20% का रिजर्वेशन पक्का

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दिन ट्रैफिक और भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि किसी भी छात्र को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत न हो। यह फैसला छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत लेकर आया है, जिससे परीक्षा का माहौल और भी सहज बनाया जा सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Delhi Parks Safety Audit: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित गैंगरेप की वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर राजधानी के सभी पार्कों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए।

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति...', दो आयुक्तों की आपत्ति वाली खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

ECI on SIR: देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है। जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भी तनातनी का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस बीच चुनाव आयोग के अंदर इस प्रक्रिया को लेकर चल रहे मतभेदों की खबर तेजी से फैल रही है। जिस पर अब चुनाव आयोग का बयान भी सामने आ चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast