Search KhabarFast

Press ESC to close

Health Tips: रात में सोने से पहले पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, नहीं टूटेगी नींद

Health Tips: रात में सोने से पहले पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, नहीं टूटेगी नींद

Healthy Drinks For Good Sleep: अच्छी सेहत के लिए नींद बहुत जरूरी है। दिनभर काम करने की वजह से बॉडी के साथ अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखना होता है। जिसके लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। क्योंकि जब हम सही तरह से सो नहीं पाते हैं तो इससे मांइड को आराम नहीं मिलता है। इसके वजह से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 घंटे की नींद लेना जरूरी है। लेकिन कुछ लोगों को रात में बार-बार नींद खुल जाने की समस्या होती है। तो ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से नींद की समस्या दूर हो सकती है।

कैमोमाइल टी

रात में अच्छी नींद के लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे आपकी नींद में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही ये सूजन को कम करने और त्वचा के लिए भी गुणकारी मानी जाती है।

गर्म दूध

अच्छी नींद के लिए गर्म दूध पी सकते है। ये प्राकृतिक उपचारों में से एक है। इसमें ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जो नींद को बेहतर करने में मदद करता है। गर्म दूध पीन से तनाव और अनिद्रा जैसे समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

हल्दी या जायफल वाला दूध

गर्म दूध के अलावा हल्दी या जायफल वाला दूध पीना भी अच्छी नींद में मदद करता है। इसके लिए हल्के गर्म दूध में हल्दी या जायफल का पाउडर डालकर मिलाएं। पुराने समय से ही हल्दी वाला दूध गुणकारी माना जाता रहा है। इससे स्ट्रेस कम होता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

तुलसी की चाय

अच्छी नींद के लिए तुलसी के पत्तों की चाय पी जा सकती है। इससे शरीर के साथ दिमाग भी रिलैक्स होता है। इसके लिए 8-10 तुलसी के पत्तों को धोकर पानी में अच्छी तरह से उबलने लें। जब रंग बदलने लगे और पानी से खुशबू आने लगे तो इस छानकर पी लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाटा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 लाख से ज्यादा की मिल रही छूट; यहां देख लें ऑफर्स

Discount On TATA Cars: अगर आप टाटा की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए है। अगस्त में टाटा की कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अपनी कई पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अच्छी डाइट के बाद वजन बैलेंस करना क्यों हो जाता मुश्किल? वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इसका जवाब

Weight Regain after Dieting: वजन कम करना सिर्फ इच्छाशक्ति की बात नहीं है। नए शोध से पता चलता है कि मानव मस्तिष्क शरीर की चर्बी को बचाने के लिए जैविक रूप से प्रोग्राम किया गया है, जिससे कई लोगों के लिए सफल डाइटिंग के बाद भी वजन कम बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast