Parliament Monsoon Session:संसद का मानसून सत्र जारी है। विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी लगातार जारी है। वहीं, भाजपा सांसद ने बड़ा दावा किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा। उनका कहना है कि राहुल गांधी की जवाबदेही तय होना बहुत जरूरी है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो संविधान के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि विदेशी दौरे के दौरान राहुल किससे मिलते है, वहां क्या करते है और किस तरह के आंदोलनों को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग की बात होती है, यह रहस्य बना हुआ है।
निशिकांत दुबे का राहुल पर आरोप
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की यात्राओं में अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के लो शामिल थे। उन्होंने कहा कि 2008 में कांग्रेस और चीन के बीच हुई डील को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। भाजपा सांसद का मानना है कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी देश से बाहर जाते हैं, तो उन्हें भारत की नीतियों पर बात करनी चाहिए, ना कि देश की छवि खराब करनी चाहिए।
Also read: प्रल्हाद जोशी ने आज से संभाला शिक्षा मंत्री का पद, कहा - मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री...
मानसून सत्र में बढ़ा गतिरोध
निशिंकांत दुबे का बयान ऐसे समय में आया है, जब राहुल गांधी खुद संसद में सरकार से तीखे सवाल कर रहे हैं। हाल ही में 20 जुलाई को आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया है। दूसरी तरफ भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस के रवैए पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि वह सदन में चर्चा नहीं करना चाहते हैं।