Sonam Wangchuk Discharged From Hospital:मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पेपर लीक के मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठने के बाद उनकी सेहत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक राजघाट जाएंगे, जहां वह महात्मा गांधी को नमन करेंगे। उसके बाद वह लद्दाख के लिए रवाना होंगे। सोनम वांगचुक 28 जून को अनशन शुरू करने से पहले भी यहां गए थे। उन्होंने छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शूरू करने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।
अनशन पर बैठे थे वांगचुक
सोनम वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल हुए थे। वह 26 दिनों तक अनशन पर रहे। इस दौरान 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद वांगचुक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 24 जुलाई को उन्होंने अनशन तोड़ दिया था। सोनम वांगचुके ने सरकार के सामने शर्तें रखने के बाद अनशन तोड़ने का ऐलान किया था।
Also read: प्रल्हाद जोशी ने आज से संभाला शिक्षा मंत्री का पद, कहा - मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री...
सीजेपी का प्रदर्शन खत्म
कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चला आंदोलन बीते शनिवार को खत्म हो गया। यहां विरोध-प्रदर्शन 20 जून को शुरू हुआ था। जिसके बाद लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी। हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखा था कि यह लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है।