Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कुमारी शैलजा का बड़ा हमला, बोलीं- पहले ही हो जाना चाहिए था फैसला

Haryana News: यमुनानगर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कुमारी शैलजा का बड़ा हमला, बोलीं- पहले ही हो जाना चाहिए था फैसला

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस्तीफा पहले होना चाहिए था। अगर केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मान लेती तो देश के लाखों बच्चों को सड़कों पर ना आना पड़ता और अप सरकार को झुकना पड़ा है।

यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह लोग कहते थे कि हम झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि इन लोगों में नैतिकता नाम की चीज नहीं है। कुमारी शैलजा ने कहा कि हर स्टेट में पेपर लीक हो रहे हैं। पिछले दिनों वह उत्तराखंड में थी वहां पेपर लीक के मामले सामने आए, अब तो सभी स्टेट में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, इस सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। अब यह नई शिक्षा नीति ले आए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। अब पेपर लीक मामलों में 10 करोड़ की पेनल्टी लगाने की बात कही जा रही है, इसका मतलब बड़े पैमाने पर ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चों पर अत्याचार हुए लाठी चार्ज हुआ उसकी जांच होनी चाहिए।

कुमारी शैलजा ने किसानों के मुद्दों पर लेकर कहा कि ट्रेड डील, किसानों के लिए एमएसपी का कानूनी दर्जा सहित कई मांगे हैं, उनके कई मुद्दे हैं जिसको लेकर किसान परेशान है, लेकिन सरकार विदेशी लोगों के आगे झुकती है। हरियाणा के पांच कांग्रेसी विधायकों के निलंबन को लेकर उनके भविष्य के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारी शैलजा ने कहा देखते हैं इस बार चर्चा होगी क्या होता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कुरुक्षेत्र में हफ्ता वसूली की नाम पर आढ़ती से मारपीट, बदमाशों की धमकी, कहां- यहां काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा"

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आज सुबह सब्जी मंडी में तीन बदमाशों के द्वारा आढ़ती पर हमला कर कैश छीनने का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक आढ़ती हफ्ता वसूली के नाम पर मारपीट और पैसे छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

UP News: यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, भाभी का गला काटकर देवर ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड इलाके में एक युवक ने अपनी ही भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने महिला का गला काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast