Search KhabarFast

Press ESC to close

कराची में ‘स्ट्रे बुलेट’ का खौफ...तीन दिन में 9 लोग घायल, दहशत में पूरा शहर

कराची में ‘स्ट्रे बुलेट’ का खौफ...तीन दिन में 9 लोग घायल, दहशत में पूरा शहर

पाकिस्तान के कराची में इन दिनों ‘स्ट्रे बुलेट’ यानी अचानक चलने वाली गोलियों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिनों में ऐसी घटनाओं में कम से कम 9 लोग घायल हो गए हैं, जिससे शहर के लोगों में डर और चिंता का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का दावा है कि कुल अपराध दर में कमी आई है, लेकिन खुलेआम फायरिंग की घटनाएं अब भी जारी हैं। इससे लोगों को अब बाहर ही नहीं, बल्कि अपने घरों के अंदर भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है।

ये लोग हुए गंभीर रूप से घायल 

इस घटना में 22 वर्षीय अयान को कोरंगी 5 के गाउस पाक रोड के पास सीने में गोली लग गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा 45 वर्षीय शेरिना को बल्दिया 24 इलाके में गोली लगी, जबकि 52 साल की जमीला बेगम लियाकताबाद 10 के अल-आजम स्क्वायर में घायल हुईं।

कई इलाकों में फैली हिंसा

ये हिंसा शहर के कई इलाकों में फैली हुई है। नॉर्थ कराची में 27 वर्षीय बिलाल अहमद घायल हुआ, वहीं चाकीवाड़ा के बस स्टॉप के पास 12 साल के बच्चे मुजम्मिल को गोली लगी। न्यू कराची के गाबोल टाउन में 30 वर्षीय मुर्तजा और उस्मान पार्क के पास 28 वर्षीय नौमान भी घायल हुए। इसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। 74 वर्षीय नसीर पापोश नगर में घायल हुए, जबकि 39 वर्षीय नजमा ओरंगी टाउन में गोली लगने से जख्मी हुईं।

कब हुई ये घटना? 

पुलिस के मुताबिक, ये सभी घटनाएं 4 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच हुईं और ज्यादातर गोलियां अज्ञात जगहों से चलाई गईं, जिससे आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं पर नाराजगी जताई है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं शहर में सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को दिखाती हैं। अगर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह खतरनाक स्थिति सामान्य बन सकती है।

Also read: US-Iran Ceasefire: ‘यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है’ सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI Propsal To Stop Fraud: डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। RBI ने ‘Stop Switch’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शक होने पर एक बटन दबाकर अपने बैंक खाते से होने वाले सभी नए डिजिटल डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे।

India-Nepal Relation: नेपाल को PM मोदी का बड़ा तोहफा...24 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज, IIT कैंपस और इनोवेशन हब बनाने का किया ऐलान

ndia-Nepal Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज सोमवार को मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह एक नई वीकली ट्रेन सर्विस है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। यह नई पैसेंजर सर्विस भारत और नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, साथ ही दो महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, जिनके बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast