Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-Kuwait Conflict: ईरान ने कुवैत पर बरसाईं मिसाइलें, हमले में हुआ भारी नुकसान; उड़ाने की गई रद्द

Iran-Kuwait Conflict: ईरान ने कुवैत पर बरसाईं मिसाइलें, हमले में हुआ भारी नुकसान; उड़ाने की गई रद्द

Iran-Kuwait Conflict:ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाईल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों में कुवैत के हवाई अड्डों को नुकसान हुआ है। कुवैत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के हमले के बाद वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुल अजीज अल-ओतैबी ने कहा कि दुश्मनों के कई ड्रोन ने कुवैत एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। इस हमले में इमारत को नुकसान हुआ है कई लोगों को चोटें आई हैं।

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइले

यह ड्रोन हमला ईरान और अमेरिका के बीच 2 जून की देर रात हुए मिसाइल हमले के बाद हुआ। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान द्वारा कुवैत और बहरीन पर मिसाइल हमले के जवाब में केश्य द्वीप पर एक ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।

दूसरी तरफ अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने पश्चिम एशिया के अन्य देशों को निशाना बनाने वाली मिसाइल  हमले को नाकाम कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तेहरान ने हवाई हमलों की शुरुआत की थी। सैन्य कमांड का कहना है कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। हालांकि, कोई भी मिसाइल अपने लक्ष्य को निशाना नहीं बना सकी।

ईरानी फोर्स ने दी चेतावनी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इन हमलों के बाद अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरानी सेना ने कहा कि तेहरान के जवाबी हमले अमेरिका के लिए सबक साबित होने चाहिए। बयान में कहा गया है कि कल देर रात, अमेरिका सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया गया। जिससे टैंकर के इंजन कक्ष को नुकसान हुआ। ईरानी सेना ने कहा कि इस आक्रमकता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को कंट्रोल करने वाला नियमों के उल्लंघन के जावाब में अमेरिकी जहाज को भी निशाना बनाया गया।  

Also read: Petrol-Diesel Prices: यहां पर पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

अमेरिका को चुकानी होगी कीमत- ईरान

बयान में आगे कहा कि इसके जवाब में आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स ने क्षेत्र के एक देश में स्थित उनके हवाई अड्डे और हेलीकॉप्टर अड्डे के साथ-साथ अमेरिकी पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। आईआरजीसी ने साफ तौर पर कहा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि किसी भी प्रकार की आक्रमकता का जवाब दिया जाएगा। ईरानी सेना ने कहा कि हमने उसी के अनुसार कार्रवाई की है। ये प्रतिक्रियाएं सबक के रूप में काम करेंगी। ईरानी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को भंग करने वाली अमेरिकी सेना को कीमत चुकानी होगी। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी दुनिया पर किया राज...अब टुकड़ों में बंटने का मंडरा रहा खतरा, ब्रिटेन से अलग होकर बनेंगे 3 देश!

Britan Could Be Divided:किसी जमाने में ब्रिटेन दुनियाभर के देशों पर राज किया था। ब्रिटेन सरकार कई देशों को लूटा और बंटवारा भी किया। आज उसी ब्रिटेन को बंटवारे का डर सताने लगा है। दरअसल, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन से अलग हो सकते हैं।

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast