Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Prices: यहां पर पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

Petrol-Diesel Prices: यहां पर पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती की गई है। ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में दबाव के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें 23 मई से लागू हो गई हैं।

सरकार का नोटिफिकेशन

सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत 402.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब वहां ईंधन की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले भी पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर कम किए गए थे।

परिवहन और व्यापार क्षेत्र को राहत

पाकिस्तान में पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से बाइक, कार, रिक्शा और छोटे वाहनों में होता है। इसलिए इसकी कीमतों में कमी का सीधा असर आम लोगों और मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ता है। वहीं हाई स्पीड डीजल का उपयोग ट्रकों, बसों और बड़े जनरेटरों में होता है, जिससे परिवहन और व्यापार क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है।

अप्रैल में ईंधन के दामों में भारी इजाफा

हालांकि, अभी कीमतों में कमी आई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ चुके हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बाद 6 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अप्रैल में भी ईंधन के दामों में भारी इजाफा किया गया था।

सरकार कर रही ईंधन की कीमतों की समीक्षा

फरवरी से जारी पश्चिम एशिया संकट के बाद पाकिस्तान सरकार हर शुक्रवार को ईंधन की कीमतों की समीक्षा कर रही है। इसी वजह से वहां पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ भारत में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दिखाई देने लगा है। भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके अलावा सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

 

Also read: ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, ईरान समर्थित आतंकी गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी दुनिया पर किया राज...अब टुकड़ों में बंटने का मंडरा रहा खतरा, ब्रिटेन से अलग होकर बनेंगे 3 देश!

Britan Could Be Divided:किसी जमाने में ब्रिटेन दुनियाभर के देशों पर राज किया था। ब्रिटेन सरकार कई देशों को लूटा और बंटवारा भी किया। आज उसी ब्रिटेन को बंटवारे का डर सताने लगा है। दरअसल, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन से अलग हो सकते हैं।

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast