Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsENG: क्या लॉर्ड्स में अधूरा सपना पूरा कर पाएंगे विराट, इकलौता मैदान जहां नहीं कर पाए ये कारनामा

INDvsENG: क्या लॉर्ड्स में अधूरा सपना पूरा कर पाएंगे विराट, इकलौता मैदान जहां नहीं कर पाए ये कारनामा

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अच्छी बात ये है कि सीरीज इस वक्त एक-एक की बराबरी पर है।

हालांकि, इस मैच से पहले कई कयास लगाए जा रहे थे। दूसरी तरफ विराट कोहली दूसरे वनडे में अच्छे लय में दिख रहे थे। हालांकि, लॉर्ड्स पर उनका रिकॉर्ड खराब रहा है। जिसने निर्णायक मुकाबले से पहले उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

लॉर्ड्स में विराट का रिकॉर्ड खराब

विराट कोहली ने लगभग सभी मैदान पर रन बनाए हैं लेकिन ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर उनका बल्ला खामोश रहा है। विराट कोहली ने लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक 9 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें एक भी अर्धशतक उन्होंने नहीं लगाया है। इस मैदान पर कोहली का रन बनाने की औसत भी 22.66, जो उनके करियर के कद से काफी कम है। इसके अलावा उन्होंने लॉर्ड्स में 3 टेस्ट मैच में खेले हैं। जिसमें उन्होंने 122 रन बनाए हैं। टेस्ट में भी उनकी सबसे बड़ी पारी 42 रनों की रही है। इस दौरान वह एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए।   

Also read: अजीत अगरकर-गौतम गंभीर में अनबन! पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज खुलासा, साथ में दी नसीहत

विराट के पास मौका

लॉर्ड्स का मैदान विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का इकलौता ऐसा मैदान है, जहां उन्होंने 3 से ज्यादा पारियां खेली हैं लेकिन 50 रनों का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। लॉर्ड्स के अलावा दुनिया का ऐसा कोई मैदान नहीं, जहां विराट कोहली ने इतने मैच खेले हों और उन्होंने एक भी अर्धश्तक नहीं लगाया हो। ऐसे में रविवार को होने वाले मुकाबले में विराट कोहली लॉर्ड्स पर रन के सूखे को समाप्त कर सकते हैं। साथ ही टीम इंडिया के पास भी वनडे सीरीज को अपने नाम करने का मौका है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast