Search KhabarFast

Press ESC to close

स्मृति मंधाना के जन्मदिन पर जेमिमा रोड्रिग्स ने लिखा इमोशनल मैसेज, बोलीं- ‘आपका साथ मेरे लिए सबसे खास है’

स्मृति मंधाना के जन्मदिन पर जेमिमा रोड्रिग्स ने लिखा इमोशनल मैसेज, बोलीं- ‘आपका साथ मेरे लिए सबसे खास है’

Smriti Mandhana Birthday: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 30वें जन्मदिन पर उनकी करीबी दोस्त और टीम की साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने एक भावुक संदेश साझा किया। जेमिमा ने सोशल मीडिया पर स्मृति के साथ अपने खास रिश्ते को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जेमिमा ने लिखा कि स्मृति ने उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया और जब भी वह सफलता के शिखर पर पहुंचीं, तो स्मृति सबसे पहले उन्हें प्रोत्साहित करने वालों में रहीं। उन्होंने कहा कि रन, ट्रॉफी और उपलब्धियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए प्यार और देखभाल हमेशा बनी रहती है।

जेमिमा ने पोस्ट में क्या लिखा

जेमिमा ने अपने पोस्ट में स्मृति को अपनी बड़ी बहन बताते हुए लिखा, "मेरी अब थोड़ी बूढ़ी हो चुकी बड़ी बहन, जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे पूरे दिल से प्यार करती हूं।" स्मृति मंधाना ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और आज वह महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दौरान बनाया।

जेमिमा ने स्मृति के साथ निभाई महत्वपूर्ण साझेदारी

लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 83 रन बनाए और दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया। इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अहम योगदान दिया और स्मृति के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों की शानदार जोड़ी तो फैंस को पसंद आती ही है, लेकिन मैदान के बाहर उनकी दोस्ती भी काफी चर्चा में रहती है। जेमिमा कई बार स्मृति को अपनी बड़ी बहन कह चुकी हैं और दोनों सोशल मीडिया पर भी अपनी दोस्ती की झलकियां साझा करती रहती हैं।

दोनों की दोस्ती है खास

दोनों की दोस्ती का एक खास उदाहरण पिछले साल देखने को मिला था, जब स्मृति की शादी संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से शादी रद्द हो गई। उस मुश्किल समय में जेमिमा ने अपनी दोस्त का साथ देने के लिए महिला बिग बैश लीग से दूरी बना ली थी। स्मृति और जेमिमा की दोस्ती सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। चोट, खराब फॉर्म और निजी मुश्किलों से लेकर करियर की बड़ी सफलताओं तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया है। यही वजह है कि दोनों की बॉन्डिंग क्रिकेट फैंस के बीच भी बेहद खास मानी जाती है। 

Also read: Japan Open 2026: जापान ओपन में पीवी सिंधु का जलवा, पहली बार फाइनल में बनाई जगह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast