Search KhabarFast

Press ESC to close

अजीत अगरकर-गौतम गंभीर में अनबन! पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज खुलासा, साथ में दी नसीहत

अजीत अगरकर-गौतम गंभीर में अनबन! पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज खुलासा, साथ में दी नसीहत

Rift Between Ajit Agarkar And Gautum Gambhir:एक तरफ भारतीय टीम की दुर्दशा इंग्लैंड में हुई है, दूसरी तरफ जो खबरें आ रही हैं, वह और भी चिंताजनक है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के खुलासे ने टीम इंडिया की पोल खोल दी है।

दिनेश कार्तिक ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच चल रही अनबन की खबरों को उजागर करते हुए कहा कि ये ना तो खिलाड़ी के हक में हैं और ना ही टीम के।

अगरकर और गंभीर में 36 का आंकड़ा

दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय टीम के हित को देखते हुए दोनों को अपने बीच मतभेद को जल्दी खत्म करना चाहिए। दिनेश कार्तिक ने कहा कि लगता है अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनके बीच टकराव की स्थिति है। दिनेश कार्तिक का मानना है कि अजीत दूर की सोच रहे हैं, जबकि गंभीर हर मैच जीतने की तरफ देख रहे हैं।  अगले साल वनडे विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर जो अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के बीच ठनती हुई दिख रही है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  

Also read: अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

विराट से भी अनबन की खबरें

बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर का टकराव वैसे सिर्फ टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर तक सीमित नहीं है। बल्कि विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी के साथ भी उनकी बातचीत बंद होने की खबरें आ रही हैं। अब एक सीनियर खिलाड़ी और हेड कोच के बीच ऐसी स्थिति हो तो उसका असर कहीं ना कहीं टीम पर भी पड़ता है।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast