
Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में, पीडब्ल्यूडी (Public Works Department) ने 6फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के बंगले का आवंटन रद्द कर दिया। वर्तमान में यह बंगला मुख्यमंत्री आतिशी का आवास है। इससे पहले, यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उपयोग में था। केजरीवाल के कार्यकाल में इस बंगले का रिनोवेशन कराया गया था, जिसे बीजेपी और विपक्षी दलों ने 'शीश महल' कहा था।
बीजेपी ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि इस बंगले के रिनोवेशन का अनुमानित खर्च 8करोड़ रुपए था, लेकिन यह बढ़कर 33करोड़ रुपए तक पहुंच गया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिनोवेशन में लगे महंगे आइटम्स पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि इस काम में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।
पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री को दो विकल्प दिए
पीडब्ल्यूडी ने 6फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले को मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास नहीं माना। इसके बदले, दिल्ली सरकार को दो अन्य बंगलों का विकल्प दिया गया। एक राज निवास रोड स्थित बंगला नंबर 2है और दूसरा अंसारी रोड पर स्थित बंगला नंबर 115है।
संजय सिंह का बीजेपी पर हमला
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री आवास को लेकर ऐसा कदम उठाया गया है। उनका आरोप था कि बीजेपी मुख्यमंत्री आवास के बारे में झूठ फैला रही है। संजय सिंह ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह मीडिया के साथ बंगले में लगे महंगे आइटम्स का खुलासा करें।
Leave a comment