इस साल 17 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

इस साल 17 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

Veer Bal Diwas 2024: इस वर्ष 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार अब गणतंत्र दिवस के बजाय 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन पुरस्कारों को देंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं पीएम मोदी इस दिन "सुपोषित पंचायत योजना" का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है।

बता दें कि,केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने 26दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है। यह दिन बच्चों की उपलब्धियों और सामर्थ्य को सम्मानित करने के लिए समर्पित होगा। इस दिन देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17बच्चों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन बच्चों में 7लड़के और 10लड़कियां शामिल हैं। उन्हें 7श्रेणियों में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिलेगा।

सुपोषित पंचायत योजना

इन बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "सुपोषित पंचायत योजना" का उद्घाटन करेंगे, जो पोषण सुरक्षा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में 3500बच्चे एक मार्च पास्ट में भाग लेंगे और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करेंगे।

वीर बाल दिवस का महत्व

26दिसंबर को वीर बाल दिवस सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन, सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित किया जाता है। इन साहिबजादों ने अपनी जान दी थी। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।यह कार्यक्रम बच्चों की प्रेरणा और उनके संघर्षों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a comment