
Biren Singh Apologized For Manipur Violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 3मई, 2023से शुरू हुई हिंसा के लिए मणिपुर के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने सभी समुदायों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल पुराने विवादों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है। यह बयान उन्होंने इंफाल में अपने आवास पर दिया, जहां वे सरकार के विकास कार्यों और आने वाली योजनाओं के बारे में बात कर रहे थे।
किफायती हवाई सेवाएं और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कदम
मुख्यमंत्री ने मणिपुर में हवाई यात्रा के महंगे किराए को कम करने के लिए एलायंस एयर की किफायती सेवाओं की घोषणा की। इस सेवा के तहत हवाई यात्रा का किराया 5,000रुपये से अधिक नहीं होगा। इसके अलावा, सरकार यात्रियों को किराए पर सब्सिडी भी देगी। यह सेवा इंफाल-गुवाहाटी, इंफाल-कोलकाता और इंफाल-दीमापुर मार्गों पर सप्ताह में दो बार चलेगी।
मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सरकार इन प्रवासियों की पहचान करने के लिए बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चला रही है। इसके साथ ही, जनवरी 2025से आधार-लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विस्थापित परिवारों का पुनर्वास और सुरक्षा के कदम
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मणिपुर में हिंसा के बाद 2058विस्थापित परिवारों को उनके घरों में वापस बसाया गया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई है। 6000लूटे गए हथियारों में से 3,000से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। अब तक 625व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार
मुख्यमंत्री ने शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मणिपुर सरकार समर्पित शिक्षकों को पुरस्कार देने की योजना बना रही है। इसके तहत उन्हें मासिक सैलरी में डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। इसके अलावा, मणिपुर सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 32%से बढ़ाकर 39%किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने और 3 मई, 2023 से पहले की स्थिति को वापस लाने के लिए सभी समुदायों को एकजुट होकर काम करना होगा।
Leave a comment