Indian Team For Asia Cup:आगामी ACC मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की चयन समिति ने 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम चुनी है। इस टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी जगह मिली है।
इस टीम में वैभव सूर्यवंशी का चयन सबसे ज्यादा चर्चा में है। कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव को अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, अभिषेक शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह की वापसी हुई है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है। 
इंडिया-A की पूरी टीम
- अभिषेक शर्मा
- वैभव सूर्यवंशी
- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
- तिलक वर्मा (कप्तान)
- रजत पाटीदार (उपकप्तान)
- रिंकू सिंह
- कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
- सूर्यांश शेडगे
- शाहबाज अहमद
- विप्रज निगम
- हर्ष दुबे
- तनुष कोटियन
- हर्षित राणा
- प्रिंस यादव
- अरशद खान।
19 नवंबर से दोहा में शुरू होगा टूर्नामेंट
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में किया जाएगा। भारत-A को ग्रुप-B में पाकिस्तान-A, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-A और 24 नवंबर को यूएई से भिड़ंत होगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।
Also read: वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा