Search KhabarFast

Press ESC to close

अग्निवीरों को मिल सकती है 4 साल से ज्यादा सेवा, सरकार कर रही विचार; 21 नवंबर से पहले घोषणा संभव

अग्निवीरों को मिल सकती है 4 साल से ज्यादा सेवा, सरकार कर रही विचार; 21 नवंबर से पहले घोषणा संभव

Agniveer Service Could Be Extended:अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार पहले बैच के कुछ अग्निवीरों को चार साल की निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बाद भी अतिरिक्त समय तक सेना में रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह सेवा विस्तार उन अग्निवीरों को स्थायी रूप से सेना में शामिल किए जाने के अलावा दिया जा सकता है, जिन्हें नियमित कैडर में जगह नहीं मिल पाएगी। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। भारतीय नौसेना के पहले बैच के अग्निवीर 21 नवंबर 2026 को अपनी सेवा अवधि पूरी करेंगे। इसके बाद वायुसेना के पहले बैच का कार्यकाल 21 दिसंबर और थलसेना के पहले बैच का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा होगा। ऐसे में सरकार इस प्रस्ताव पर तेजी से विचार कर रही है।

21 नवंबर से पहले फैसला संभव  

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इस मुद्दे पर कई उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। स्थायी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी जारी है। प्रस्ताव पर फैसला होने की स्थिति में कुछ अग्निवीरों को नियमित सेवा में चयन के अलावा अतिरिक्त समय तक काम करने का अवसर मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले बैच की सेवा अवधि पूरी होने से पहले यानी 21 नवंबर से पहले इस संबंध में घोषणा हो सकती है। हालांकि, कितने अग्निवीरों को यह लाभ मिलेगा और सेवा विस्तार कितने समय का होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

क्या है अग्रिपथ योजना

अग्निपथ योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी। इसके तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए की जाती है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, हर बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को प्रदर्शन, पात्रता और सेनाओं की जरूरतों के आधार पर नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है। बाकी अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद कार्यमुक्त किया जाता है।   

Also read: Delhi GRAP Action: GRAP लागू होते ही दिल्ली में सख्ती, 7,000 से ज्यादा गाड़ियों की चेकिंग, 714 को बॉर्डर से लौटाया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 324 पार,GRAP-2 लागू, जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

GRAP-2 : दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पार कर लिया है। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे NCR में ग्रैप के दूसरे चरण (GRAP-2) को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो गया है और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें आने लगी हैं। CAQM के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 31 अक्टूबर को 117 यानी मध्यम श्रेणी में था

'आगे कभी प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होऊंगा', भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान का कोर्ट में बड़ा बयान

Imran Khan Promises Not To Participate In Demonstration:बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने 'भारत छोड़ो नोटिस' (Leave India Notice) को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का भरोसा दिया है। सोमवार, 2 नवंबर को सुनवाई के दौरान अभिनेता ने अदालत में बिना शर्त माफी मांगने और आगे ऐसे किसी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेने का अंडरटेकिंग देने पर सहमति जताई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast