Rishav Pant News: न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुए फिटनेस टेस्ट में पंत फेल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। बता दें कि पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंगटन में शुरू होना है। अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान पसलियों में खिंचाव से पीड़ित होने वाले पंत 23 अक्टूबर से COE में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग शुरू कर दी है।
न्यूजीलैंड ए के बीच पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया था
न्यूजीलैंड जाने की मंजूरी देने से पहले पंत की फिटनेस का आंकलन करने के लिए बीसीसीआई का मेडिकल स्टाफ अगले दो दिनों में एक और टेस्ट आयोजित कर सकता है। यदि उन्हें मंजूरी मिल जाती है तो पंत टेस्ट सीरीज की तैयारी के रूप में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम से जुड़ जाएंगे, जिसकी शुरुआत 7 नवंबर को लिंकन में होगी। चयनकर्ताओं ने पंत को भारत ए टीम के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया था, लेकिन यह स्पष्ट किया था कि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लियरेंस के अधीन होगी।इसके बाद उन्हें भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। पंत के 12 अक्टूबर को उन मैचों से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो चार दिनी मैचों के लिए अनकैप्ड कुमार कुशाग्र को चुना था हालांकि, कुशाग्र नहीं खेले, और ध्रुव जुरेल, जो टीम के कप्तान भी हैं ने विकेटकीपिंग की। जुरेल टेस्ट टीम का हिस्सा भी हैं।
Also read: 12 रन... और इतिहास रच देंगे विराट कोहली, आज तक कोई नहीं छू पाया ये मुकाम
बुमराह रवाना, पंत का इंतजार
इसी बीच जसप्रीत बुमराह के बारे में ऐसा समझा जा रहा है कि वे रविवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं और उनके भारत ए के लिए तीसरा चार दिवसीय मैच खेलने की उम्मीद है। अक्टूबर की शुरुआत में एशियाई खेलों के फाइनल के बाद से नहीं खेलने वाले बुमराह पिछले हफ्ते CoE में थे और उड़ान भरने से पहले 'रेडी-टू-प्ले' की प्रक्रिया से गुजर रहे थे।