Search KhabarFast

Press ESC to close

वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा

वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को फायदा

WIVsBAN: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 8 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज की इस जीत से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है और टीम इंडिया को फायदा मिला है।

किंग-कैंपबेल ने दिलाई आसान जीत

170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने जबरदस्त बैटिंग की। ओपनर जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने अटैकिंग अंदाज में रन बनाए। कैंपबेल 49 रन बनाकर आउट हुए लेकिन किंग ने नाबाद 81 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। कावेम हॉज ने भी उनका अच्छा साथ दिया और टीम को आसानी से जीत दिला दी।बांग्लादेश ने चौथे दिन 79/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। जोमेल वारिकन ने जैकर अली को आउट कर शुरुआत की। नइम हसन ने 52 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन कप्तान रोस्टन चेस के सामने कोई नहीं टिक सका। चेस ने 36 रन देकर 5 विकेट लिए और अपने टेस्ट करियर का 5वां फाइव विकेट हॉल पूरा किया। बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज को 170 रन का टारगेट मिला।

Also read: हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया की शर्मनाक विदाई, पाकिस्तान के बाद UAE ने भी रौंदा

स्पिन से हुई शुरुआत,

फिर बारिश बनी बाधाबांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम से गेंदबाजी की शुरुआत कराई, लेकिन कैंपबेल और किंग ने दोनों पर अटैक किया और 50 रन की साझेदारी तेजी से पूरी की। बीच में बारिश ने खेल रोका, लेकिन वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने आते ही फिर रन गति बढ़ा दी। 19वें ओवर में नजमुल हुसैन शांतो ने कैंपबेल का कैच छोड़ा और बाद में अंगूठे में चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। शोरफुल इस्लाम ने 112 के स्कोर पर कैंपबेल को बोल्ड कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। टैगेनरिन चंद्रपॉल भी जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद किंग और हॉज ने कोई मौका नहीं दिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया।WTC पॉइंट्स टेबल में उलटफेरइस हार के बाद बांग्लादेश WTC पॉइंट्स टेबल में एक स्थान नीचे खिसक कर 47.62% के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है। वहीं भारत 51.52% के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया की शर्मनाक विदाई, पाकिस्तान के बाद UAE ने भी रौंदा

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का सफर बेहद निराशाजनक रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पहले पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, फिर यूएई ने भी भारत को बुरी तरह हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।UAE ने 26 गेंद में खत्म किया मैचसेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यूएई के खिलाफ हर हाल में जीतना था, लेकिन टीम इंडिया बुरी तरह फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 94 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने बल्ले से कमाल दिखाया

रोहित की वो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी; राहुल द्रविड़ बने थे वजह; फिर कैसे बदली किस्मत

Story Of Rohit Sharma:रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। 45 नंबर की जर्सी पहनकर जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो उनके फैंस उत्साहित हो जाते हैं और गेंदबाजों में खौफ देखने को मिलता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 45 नंबर की जर्सी रोहित शर्मा की पहली पसंद नहीं थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast