Search KhabarFast

Press ESC to close

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा एंट्री

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा एंट्री

UP Special TET: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए कल का दिन बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026) कल यानी 3 नवंबर, 2026 को आयोजित होने जा रही है। इसको लेकर आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए इस बार बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए आयोग ने ऐसी गाइडलाइन जारी की है, जिसे फॉलो न करने पर आपको एग्जाम हॉल में एंट्री तक नहीं मिलेगी। इसलिए अगर आप कल परीक्षा देने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले इन 5 नियमों को अच्छी तरह रट लें।

1. मोबाइल वाला एडमिट कार्ड दिखाया तो एंट्री नहीं

सबसे बड़ी गलती जो छात्र करते हैं वो है मोबाइल में एडमिट कार्ड दिखाना। आयोग ने साफ कर दिया है कि अपने मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड की PDF दिखाकर एग्जाम सेंटर में घुसने की कोशिश बिल्कुल न करें। ऐसा करने पर आपको सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। आपको एडमिट कार्ड की रंगीन हार्ड कॉपी ही लेकर जानी होगी।

2. बिना ID प्रूफ के नहीं मिलेगी एंट्री

सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाने से काम नहीं चलेगा। परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान साबित करने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक असली सरकारी आईडी प्रूफ जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं। इसके साथ ही अपने साथ एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी रख लें, जरूरत पड़ने पर मांगी जा सकती है।

3. लेट पहुंचे तो गेट बंद, 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले अपने सेंटर पर जरूर पहुंच जाएं। अंतिम समय में मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के कारण लंबी कतारें लग सकती हैं। इसलिए ट्रैफिक और भीड़ का अंदाजा लगाकर घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें।

Also read: UP Job Fair: वाराणसी में 3 दिन लगेगा रोजगार मेला, ₹12,000 से ₹35,000 तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

4. आज ही देख लें सेंटर का लोकेशन

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 6 मुख्य संभागीय मुख्यालयों (शहरों) में आयोजित की जा रही है। कई बार अभ्यर्थी अंतिम समय में सेंटर ढूंढते रह जाते हैं। इसलिए अपने एडमिट कार्ड पर लिखे परीक्षा केंद्र के पते को आज ही गूगल मैप पर अच्छे से देख लें, ताकि कल रास्ता ढूंढने में आपका कीमती समय बर्बाद न हो।

5. ये चीजें ले जाना है सख्त मना

परीक्षा हॉल में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या कोई भी अनुचित सामग्री ले जाना सख्त मना है। पकड़े जाने पर न सिर्फ आपकी परीक्षा रद्द होगी बल्कि भविष्य की परीक्षाओं से भी बाहर किया जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:देहरादून में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर तीन दिन तक दिखेगा छात्रों का टैलेंट

Uttrakhand News:सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘नवरंग’ रखी गई है। इसके तहत तीन दिनों तक संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

Uttrakhand News:देहरादून में वाल्मीकि जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र में ‘सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast