Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:देहरादून में वाल्मीकि जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:देहरादून में वाल्मीकि जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र में ‘सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सिख समाज, बिहारी महासभा, व्यापार मंडल, जनकल्याण समिति के प्रतिनिधियों के साथ कई वर्तमान और पूर्व पार्षद तथा वार्ड सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस मौके पर आईजी राजीव स्वरूप ने सम्मानित विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल युवाओं को सही दिशा देने के साथ देश और समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले बच्चे समाज का भविष्य हैं। पुलिस प्रशासन युवाओं को सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकें।

विशिष्ट अतिथि विशाल चौधरी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। ऐसे सम्मान समारोह समाज के हर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक और वरिष्ठ सदस्य बॉबी कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देना और उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने भविष्य में भी युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

समारोह के दौरान अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हनी सूद, सतीश कुमार, अनमोल, एडवोकेट हरदीप सिंह, सागर सोनकर, योगेश कुमार, नवीन, अर्पित, विशाल अनंत, मोंटू, विपिन चंचल, राजेश गागट, श्याम सिंह, राजकुमार, राजीव और आशीष गागट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:देहरादून में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर तीन दिन तक दिखेगा छात्रों का टैलेंट

Uttrakhand News:सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘नवरंग’ रखी गई है। इसके तहत तीन दिनों तक संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा एंट्री

UP Special TET: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए कल का दिन बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026) कल यानी 3 नवंबर, 2026 को आयोजित होने जा रही है। इसको लेकर आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए इस बार बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए आयोग ने ऐसी गाइडलाइन जारी की है, जिसे फॉलो न करने पर आपको एग्जाम हॉल में एंट्री तक नहीं मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast